बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

औरंगाबाद (बिहार), 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के जाखिम रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, ये सभी मजदूर शुक्रवार तड़के पलामू एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन पर उतरे थे और अमरबिगहा गांव जा रहे थे। इसी दौरान मदार नदी पर बने रेल पुल के समीप सभी मजदूर एक ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित जाखिम स्टेशन के समीप हुई इस घटना में घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। सभी मजदूर झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं, जो यहां खेतों में काम करने आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493