बिहार में ट्रैक्टर पलटने से 3 की मौत

पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के सकसोहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रैक्टर के इंजन वाले भाग पर कुछ लोग बैठकर कहीं जा रहे थे, तभी बिंद गांव के समीप ट्रैक्टर पर से चालक का नियंत्रण हट गया और सड़क के किनारे बने गड्ढे में जाकर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अर्जुन और रवि कुमार के रूप में की गई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493