बिहार में ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ाई

पटना, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है लेकिन चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

इस बीच राज्य के कई क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-चार दिनों में अब रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोग ज्यादा ठंड का एहसास करेंगे।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने के आसार हैं और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.6 डिग्री और पूर्णिाया का 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493