पटना, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ और सुबह से ही धूप निकली है। इस बीच चल रही पछुआ हवा चलने के कारण कड़कड़ाती ठंड है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने लेकिन 15 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।
इस बीच वातावरण में आद्र्रता बढ़ने के कारण दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित उत्तरी बिहार के कई क्षेत्रों में देर रात कोहरा बनेगा। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद कोहरा समाप्त होगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 12.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 10.6 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath