पटना, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ है, हालांकि ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार तक बिहार के कई क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापामन 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
गया में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11़.3 डिग्री, पूर्णिया में 8.4 डिग्री और भागलपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, गया का 25़ 3 डिग्री और पूर्णिया का 26़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath