बिहार में ठंड, गया में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री

पटना, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप निकली है। इस बीच चल रही ठंडी हवाओं के कारण पटना सहित राज्य के करीब सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।

बिहार के गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा,”अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”

इस दौरान शाम ढलते ही कोहरे का प्रभाव शुरू हो जाएगा, जो दिन चढ़ने तक जारी रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 9.4 डिग्री और पूर्णिया का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493