पटना, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच, चल रही ठंडी हवाओं के कारण पटना सहित राज्य के करीब सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। बिहार के गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले एक-दो दिनों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी मौसम शुष्क बना रहेगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गया तथा इसके आसपास के क्षेत्र में शीतलहर का असर रहेगा।”
इस दौरान शाम ढलते ही कोहरे का प्रभाव प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन चढ़ने के बाद तक जारी रहेगा। दोपहर को कमोबेश धूप निकलेगी। दो दिसंबर से कोहरे का प्रभाव और अधिक होगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना और भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का रविवार का पटना का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath