बिहार में डकैती के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डकैतों ने एक घर से लाखों की संपत्ति लूट ली और विरोध करने पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।

हिलसा थाना प्रभारी रत्नकिशोर झा ने यहां मंगलवार को बताया कि निमना टोला निवासी सोहन चौहान के घर 10-12 हथियारबंद डकैत घुस गए और घर से नगद राशि, जेवरात और कीमती सामानों को लूट लिया।

डकैतों ने विरोध करने पर चौहान के पुत्र विजय चौहान (25) की गोली मार कर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात डकैतों के खिलाफ हिलसा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना से गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह हिलसा में सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाए जाने के बाद लोग सड़क से हट गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493