बिहार में डकैत को पीट-पीटकर मार डाला

पूर्णिया, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र में डकैतों द्वारा दो भाइयों को गोली मारने की घटना से गुस्साए लोगों ने एक डकैत की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, बसंतपुर महादलित टोला में बुधवार रात 14-15 डकैतों ने धावा बोला। उन्होंने गांव को घेर लिया और डकैती डालने लगे, जिसका दो भाइयों -संजय और बौवा- रविदास ने विरोध किया। भाइयों की इस गुस्ताखी से बौखलाए एक डकैत ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और डकैतों से भिड़ गए। ग्रामीणों ने एक डकैत को पकड़ लिया। उन्होंने डकैत की जमकर धुनाई की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रूपौली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने गुरुवार को बताया कि घायल हुए दोनों भाइयों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक डकैत की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493