पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह धुंघ छाई रही। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में देर रात कोहरा छाने तथा तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की हवा चलेगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजधानी पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 15.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath