बिहार में तापमान बढ़ा

पटना, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार सुबह तेज धूप निकली और तापमान में बढ़त दर्ज की गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी के अनुसार, “शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं।”

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 31.6 डिग्री तथा गया का 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493