पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। इधर, तापमान में लगातार वृद्घि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्घि होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
बिहार के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13़1 डिग्री, भागलपुर का 19.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 31.8 डिग्री और पूर्णिया का 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath