पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने हालांकि तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं तथा हवा का रुख भी बदलेगा, जिससे तापामन में गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे पूर्णिया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री तथा गया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री, पूर्णिया का 37.5 डिग्री और गया का 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath