बिहार में तापमान लुढ़का, बारिश की संभावना

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली है। पुरवा हवा चलने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन के अनुसार, “राज्य के उत्तर एवं पूर्वी हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश शुरू हो गई है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।”

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री और गया का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री, गया का 41.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493