बिहार में तेज आंधी और बारिश से 20 की मौत

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया और मधेपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार रात आई आंधी ने भारी तबाही मचाई है। आंधी के कारण पूर्णिया जिले में 15 तथा मधेपुरा जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रभावित हिस्सों में बिजली और संचार व्यवस्था पर भी असर देखा जा रहा है।

पूर्णिया जिले के एक अधिकारी के अनुसार, जिले के डगरूआ प्रखंड में सैकड़ों झोपड़ी और एस्बेस्टस (टीन) की छतें उड़ गई हैं और मकान गिर गए हैं। पूर्णिया के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बुधवार को बताया कि विभिन्न इलाकों से अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है। डगरूआ में सबसे ज्यादा 12 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम जारी है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक मृतकों की संख्या 25 है और यह संख्या और बढ़ने की आशंका है।

इस तेज आंधी के कारण 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें पूर्णिया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मधेपुरा जिले में भी आंधी के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिले के मुरलीगंज, बिहारीगंज और उदाकिशनगंज प्रखंड के कई गांव प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए हैं, जिस कारण आवागमन प्रभावित हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493