बिहार में तेज धूप, उमस जारी

पटना, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली है व उमस बरकरार है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। अगले एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गया का 36.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भगलपुर में 11.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493