बिहार में तेज धूप, उमस बढ़ी

पटना, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली है, जिससे उमस के साथ तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान गया और भागलपुर में मौसम साफ रहने और राज्य के अन्य कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और गया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

एक दिन पूर्व सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 35 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493