पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमन में कहा है, “पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के वातावरण में नमी बढी है। अगले 24 घंटे के दौरान पटना और गया में मौसम साफ रहेगा, जबकि भागलपुर और पूर्णिया के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, गया और भागलपुर का 21 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, गया का 37.2 डिग्री, भागलपुर का 31.5 डिग्री और पूर्णिया का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath