पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली है, जिससे तापमान में भी इजाफा हुआ है। बिहार के भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “आने वाले एक-दो दिनों तक बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं के बराबर है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।”
पटना मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री तथा भागलपुर का 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath