बिहार में तेज धूप, चलेंगी गर्म हवाएं

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली है, जिससे तापामन में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में जो स्थिति है, उसे देखते हुए संभावना है कि इस वर्ष अप्रैल महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 21.5 डिग्री, गया का 25.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा गर्म हवाएं चलेंगी। राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने के आसार हैं।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493