बिहार में तेज धूप, तापमान चढ़ा

पटना, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस दौरान राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25़ 7 डिग्री सेल्सियस, गया का 25़ 7 डिग्री तथा पूर्णिया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

पटना और गया का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34़ 8 डिग्री, भागलपुर का 35़ 6 डिग्री तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493