पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ और तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री, भागलपुर का 19.3 डिग्री और पूर्णिया का 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, गया का 34 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath