पटना, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
मौसम विभाग ने राज्यभर में शुक्रवार से मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। गुरुवार दोपहर के बाद राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री, भागलपुर का 24.6 डिग्री, गया का 26.8 डिग्री तथा पूणिर्या का 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, भागलपुर का 38 डिग्री और गया का 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath