बिहार में तेज धूप, तापमान में उछाल

पटना, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह धूप तेज रही, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक मौसम में कोई खास फेरबदल न होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

अन्य शहरों, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, गया में 25 डिग्री तथा पूर्णिया में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, गया में 36.7 डिग्री और पूर्णिया में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493