पटना, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। रविवार से मौसम में कुछ बदलाव आने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री, भागलपुर का 25.9 डिग्री, पूर्णिया का 21.1 डिग्री तथा गया का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, भागलपुर का 42 डिग्री, पूर्णिया का 37.7 डिग्री तथा गया का 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath