बिहार में तेज धूप, तापमान में इजाफा

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलेंगी तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री, पूर्णिया का 24.0 डिग्री और गया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493