बिहार में तेज धूप, तापमान में वृद्घि

पटना, 8 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ है तथा चिलचिलाती धूप निकली है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है।

बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा तथा दिन में लू चलेगी। अगले एक-दो दिनों तक राज्य का अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहेने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को गया का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493