पटना, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और तेज धूप निकली है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, परंतु भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस दौरान राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.4 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36़1 डिग्री सेल्सियस, गया का 35़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 36.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath