बिहार में तेज धूप, 2 दिनों में बारिश के आसार

पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली है। हालांकि सोमवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री, पूर्णिया का 23.8 डिग्री और गया का 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है लेकिन 26 अप्रैल की शाम के बाद से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493