पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में कभी धूप तो कभी बादल देखने को मिलेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।”
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री, पूर्णिया का 21.3 डिग्री तथा गया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गया का 37.7 डिग्री, भागलपुर का 28.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath