बिहार में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

छपरा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, शेखपुरा गांव निवासी दिनेश शर्मा नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक से अपनी दवा दुकान की बंद कर देर रात अपने घर लौट रहे थे। तभी पचपदरा गांव के समीप पांच-छह बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

रिविलगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने शनिवार को बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतक के भाई अनिल शर्मा के लिखित बयान पर रिविलगंज थना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें गांव के ही पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493