बिहार में धुंध,पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी

पटना, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरे का असर बना रहा। मौसम विभाग ने दिन चढ़ने पर धूप निकलने के असार जताए हैं, परंतु उसमें तपिश कम रहने की बात कही है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “अगले एक-दो दिनों तक वातावरण में नमी के कारण सुबह और शाम में कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। धूप देर से निकलेगी, पर उसमें तपिश नहीं होगी क्योंकि सर्द पछुआ हवा चलेगी। शाम होने के बाद ठंड का ज्यादा अहसास होगा।”

पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, भागलपुर का 12.4 डिग्री, गया का 11.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 13़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री, गया का 22.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493