पटना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
मौसम विभाग के मुताबिक,”अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात को कोहरा छाया रहेगा तथा दिन चढ़ने के बाद कोहरा छंटेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।”
विभाग का कहना है पुरवा हवा चलने के कारण वातावरण में नमी बढ़ी हुई है, जिस कारण कोहरा बना हुआ है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 10़1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath