बिहार में धुंध का असर, तापमान लुढ़का

पटना, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह कोहरे का असर बना हुआ है और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंडी हवा चलने से ठंड और बढ़ेगी।

केन्द्र के अनुसार, बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 14 डिग्री तथा भागलपुर का 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493