बिहार में धुंध, ठंडी हवा से मौसम सर्द

पटना, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को कोहरा छाया हुआ है तथा ठंडी हवा से मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, “आने वाले 24 घंटे के दौरान दिन में कोहरे का असर कम होगा। ठंडी हवा चलने के करण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री, भागलपुर का 15.2 डिग्री तथा गया का 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री, गया का 25.1 डिग्री, भागलपुर का 23.2 डिग्री और पूर्णिया का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493