बिहार में धुंध, पारा गिरा

पटना, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में बुधवार को धुंध और ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन के मुताबिक, “बुधवार दोपहर तक धुंध रहेगी। गुरुवार को धुंध कम होगा, पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”

केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और गया का 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना और गया का मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493