बिहार में धुंध भरी सुबह

पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा।

हालांकि दिन चढ़ते कोहरा समाप्त हो गया और धूप निकली। पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

विभाग का कहना है कि 31 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, गया का 16.3 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493