पटना, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के एक-दो जगहों पर हालांकि हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24 डिग्री, गया का 20.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 22़.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
मंगलवार को पटना का अधिकतम पारा 34.9 डिग्री, गया 32.3 डिग्री, भागलपुर 33.4 डिग्री तथा पूर्णिया 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
dharmpath.com dharmpath