बिहार में धूपभरी सुबह

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से धूप निकली है। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात नहीं मिली है।

मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने और हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.0 डिग्री, गया का 27.4 डिग्री और पूर्णिया का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में धूल भरी आध्ांी चल सकती है जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।”

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493