बिहार में धूपभरी सुबह

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह साफ मौसम रहा और धूप निकली रही। इस बीच तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है।

पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह साफ मौसम रहा और धूप निकली रही। इस बीच तापमान में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है।

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसमविदें का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में मामूली वृद्घि की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, गया का 19.3 डिग्री और पूर्णिया का 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वहीं, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493