बिहार में धूपभरी सुबह

पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन के अनुसार, “अगले दो दिनों तक बिहार में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। राज्यभर में मौसम साफ रहने के आसार हैं।”

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.4 तथा पूर्णिया का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, गया का 35.2 डिग्री और पूर्णिया का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493