बिहार में धूप खिली, बादल छाने के आसार

पटना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ है तथा खिली हुई धूप निकली है। इस बीच हालांकि मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाने के आसार जताए हैं। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 12़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में शाम के बाद हल्के बादल छा सकते हैं तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच ठंडी हवा चलेगी।

बिहार के भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 14़.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493