पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह धूप निकली और मौसम साफ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया।
पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह धूप निकली और मौसम साफ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग अनुसार, अगले एक-दो दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के कई क्षेत्रों में रविवार को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है और मौसम साफ रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 12.3 डिग्री और गया का 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 27 डिग्री, भागलपुर 28.2 डिग्री, गया का 26.3 डिग्री और पूर्णिया का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath