बिहार में धूप खिली

पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच राज्य भर में तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच चुका है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि 19 जनवरी के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव के आसार हैं। वातावरण में नमी के कारण तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।

केन्द्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, भागलपुर का 12 डिग्री तथा पूर्णिया का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 25.5 डिग्री, भागलपुर का 25.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493