पटना, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही धूप खिली है लेकिन ठिठुरन बरकरार है। तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्घि के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, भागलपुर का 9.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं, पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री, गया का 21.7 डिग्री, भागलपुर का 23 डिग्री और पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath