बिहार में धूप, तापमान में मामूली वृद्धि

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह धूप निकली तथा तापामन में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री, गया का 11.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23 डिग्री और गया तथा पूर्णिया का अधिकतम तामपान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493