पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली है तथा तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
प्रदेश के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 20 डिग्री तथा पूर्णिया का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29 डिग्री, गया का 35.8 डिग्री और पूर्णिया का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath