बिहार में धूप, तापमान में वृद्घि

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार कर जाने की संभावना है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन में तेज धूप निकलेगी तथा गर्मी बनी रहेगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर और पूर्णिया का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493