बिहार में धूप निकली

पटना, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह अच्छी धूप निकली। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में वृद्धि के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “आने वाले एक-दो दिनों में दिनभर धूप निकलेगी तथा मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह के समय कोहरा दिखेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा।”

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में सोमवार का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, भागलपुर का 13.9 डिग्री, गया का 10.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, गया का 25.1 डिग्री, भागलपुर और पूर्णिया का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493