पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक वैज्ञानिक के मुताबिक, “अगले एक-दो दिनों के अंदर राज्य के करीब सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।”
केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री, गया का 17.1 डिग्री तथा पूणिर्या का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, पूर्णिया का 30 डिग्री, भाागलपुर का 32 डिग्री और गया का 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath